Rmlau Merit List जारी 2026-27, अभी देखे मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग डेट

Rmlau
|
Rmlau Merit list

Rmlau Merit List : डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या की तरफ से सेशन 2026-27 के लिए यूजी और पीजी कोर्स में एडमिशन फॉर्म भरने का प्रोसेस पूरा हो चुका है। अब जिन कैंडिडेट ने अपना फॉर्म भरा था, वो सभी मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं। अवध विश्वविद्यालय की तरफ से कुछ कोर्स में मेरिट के आधार पर और कुछ कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम के आधार पर एडमिशन दिया जाता है। जिन कैंडिडेट ने मेरिट बेस कोर्स के लिए अप्लाई किया है, उनकी मेरिट लिस्ट यूनिवर्सिटी के सामर्थ पोर्टल पर जल्द अपलोड की जाएगी। अगर आपने भी अवध विश्वविद्यालय  में एडमिशन के लिए फॉर्म भरा है, तो यह आर्टिकल पूरा पढ़ें, यहां आपको मेरिट लिस्ट से जुड़ी हर एक जरूरी जानकारी मिल जाएगी।

⚡ Join Fast Update Channels

🎓 Awadh University WhatsApp Channel ✈️ Awadh University Telegram Channel 🔥 UP Sarkari Update WhatsApp Channel

✅ Latest Results • Admit Card • Sarkari Jobs • University Updates

Avadh University Merit List 2026 

University Awadh University
Latest Merit list Out Date 05 July 2026
Article Merit List
Official Website https://www.rmlau.ac.in/
Telegram Join Now
WhatsApp  Join Now

RMLAU Merit List 2026 Kab Aayegi

अवध विश्वविद्यालय की तरफ से 04 जुलाई 2026 से मेरिट लिस्ट जारी करने का काम शुरू कर दिया गया है। अवध विश्वविद्यालय एक साथ सभी कोर्स की मेरिट लिस्ट जारी नहीं कर रही, बल्कि कोर्स वाइज अलग-अलग तारीखों पर लिस्ट अपलोड की जा रही है। जिन कोर्स की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रोसेस पहले पूरी हुई, उनकी लिस्ट पहले जारी कर दी गई है, जबकि बाकी कोर्स की लिस्ट अभी तैयार की जा रही है और आने वाले दिनों में स्टेप बाय स्टेप जारी होगी। इसलिए अगर आपके कोर्स की मेरिट लिस्ट अभी नहीं आई है, तो घबराने की जरूरत नहीं है, बस आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा। कैंडिडेट को सलाह दी जाती है कि वो लगातार अपने सामर्थ पोर्टल लॉगिन और ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि अपने कोर्स की मेरिट लिस्ट आते ही उन्हें सबसे पहले पता चल सके।

RMLAU Merit List me Objection kaise kare

अगर मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद आपको लगता है कि आपके नंबर या कैटेगरी में कोई गलती हुई है, तो आप अवध विश्वविद्यालय के हेल्पलाइन नंबर या ईमेल के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कुछ मामलों में सामर्थ पोर्टल पर ही ग्रीवांस या करेक्शन का ऑप्शन दिया जाता है। ऐसे में अपनी डिटेल्स को ध्यान से चेक करके तय समय के अंदर ही करेक्शन के लिए अप्लाई करें, क्योंकि तय डेट के बाद कोई भी बदलाव संभव नहीं हो पाता।

RMLAU Merit List ke Important Point

अवध विश्वविद्यालय मेरिट लिस्ट चेक करते समय सबसे पहली दिक्कत यह आती है कि पोर्टल पर लॉगिन करते समय पासवर्ड या एप्लीकेशन नंबर भूल जाने की वजह से एरर आ जाता है। इसका सलूशन यह है कि आप फॉरगेट पासवर्ड ऑप्शन से अपना पासवर्ड रीसेट कर लें या अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी चेक करें, वहां आपको लॉगिन डिटेल्स मिल जाएंगी।
दूसरी प्रॉब्लम यह रहती है कि एक साथ बहुत ज्यादा कैंडिडेट के पोर्टल पर आने की वजह से वेबसाइट स्लो हो जाती है, ऐसे में थोड़ी देर बाद फिर से ट्राई करें। तीसरी दिक्कत यह होती है कि कई कैंडिडेट अपना कोर्स या कैटेगरी गलत सेलेक्ट कर लेते हैं, इसलिए मेरिट लिस्ट में अपना नाम सर्च करने से पहले अपनी एप्लीकेशन डिटेल्स एक बार जरूर मिला लें।

RMLAU Merit List Check Karne Ke Bad Kya Karna Hoge

मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद सबसे पहला काम यह करें कि अपनी सारी डिटेल्स जैसे नाम, कैटेगरी और कोर्स को ध्यान से मैच कर लें। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जरूरी सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट और उनकी सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी तैयार रखें। जिस भी डेट पर काउंसलिंग या फीस जमा करने का शेड्यूल यूनिवर्सिटी की तरफ से नोटिफाई किया जाए, उस डेट को मिस बिल्कुल ना करें। अगर आपका नाम पहली मेरिट लिस्ट में नहीं आता है, तो अगली मेरिट लिस्ट का इंतजार करें, क्योंकि यूनिवर्सिटी सीटें खाली रहने पर आगे और मेरिट लिस्ट जारी करती है।

Rmlau Admission Counselling Time Kaun-Kaun Se Document Chahiye?

अवध विश्वविद्यालय मेरिट लिस्ट की पीडीएफ में अपना नाम आने के बाद आप लोगों को काउंसलिंग प्रोसेस के लिए कॉलेज जाना होगा। कॉलेज के अंदर एडमिशन लेने के लिए आपको ओरिजिनल डॉक्यूमेंट कॉलेज में जमा करवाने होंगे और उनका सत्यापन (वेरिफिकेशन) कराना होगा। नीचे सिर्फ डाक्यूमेंट्स के नाम दिए गए हैं, इन्हें अभी से तैयार कर लें:

  1. Online Admission Form Copy
  2. Fees Receipt Copy
  3. 10th Marksheet aur Certificate
  4. 12th Marksheet aur Certificate (Provisional bhi chalega)
  5. Transfer Certificate (TC)
  6. Migration Certificate (Agar Board badla hai toh)
  7. Character Certificate
  8. Passport Size Photo (4 se 6 copies)
  9. Caste Certificate (SC/ST/OBC ke liye)
  10. Income Certificate (Scholarship ke liye)
  11. Aadhar Card (Id Proof)
  12. Domicile Certificate (Niwas Praman Patra)
  13. Active Mobile Number aur Email ID

Rmlau Merit List PDF Download

आपको आरएमएलएयू विश्वविद्यालय मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए आपको इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा या हमारे नीचे दिए गए लिंक पर आप क्लिक करके डायरेक्ट भी जा सकते हैं। मोबाइल से फोन से चेक करने का पूरा तरीका नीचे स्टेप बाय स्टेप दिया गया है:

    1. ऑफिशियल वेबसाइट खोलें: सबसे पहले अपने फोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र में अवध विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट rmlau.ac.in को ओपन करें।
    2. Admission पर क्लिक करें: होम पेज खुलने के बाद ऊपर मेन हेडिंग लाइन (Main Header Menu) में आपको Admission का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
    3. कैंपस एडमिशन चुनें: एडमिशन सेक्शन के अंदर आपको “Campus Admission 2026-27” का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक कर लें।
    4. मेरिट लिस्ट ऑप्शन पर क्लिक करें: क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, वहां Merit List का न्यू अपडेट वाला ऑप्शन दिखाई देगा, उसे सिलेक्ट कर लें।
    5. विश्वविद्यालय/संस्थान का चयन करें: इसके बाद आपके सामने इंस्टिट्यूट नेम का विकल्प आएगा, वहां “डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या” पर क्लिक करें।
    6. कॉलेज का नाम डालें: फिर आपके सामने संबद्ध कॉलेजों की लिस्ट आएगी, वहां अपने संबंधित कॉलेज का नाम डालें।
    7. प्रोग्राम और सब्जेक्ट चुनें: फिर प्रोग्राम/फैक्लटी सेक्शन में अपना सब्जेक्ट और सेमेस्टर/ईयर का नाम डालें।
    8. पीडीएफ डाउनलोड करें: अब आपके सामने सिलेक्टेड स्टूडेंट की फाइनल मेरिट लिस्ट की पीडीएफ खुल जाएगी, इसे डाउनलोड कर लें।
    9. नाम और रोल नंबर चेक करें: पीडीएफ में अपना नाम, पिता का नाम, रोल नंबर या एप्लीकेशन नंबर और कटऑफ मार्क्स चेक कर लें।
    10. एडमिशन पक्का करें: मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद निर्धारित लास्ट डेट से पहले अलॉटेड कॉलेज में जाकर अपने ओरिजिनल डॉक्यूमेंट जमा कराएं और फीस का ऑनलाइन पेमेंट करके अपना एडमिशन पक्का कर लें।

Rmlau Merit List PDF Download Link

Avadh Univesity Latest Update 
Counselling Schedule & Merit List of BVoc Mass Communication and Journalism
Counselling Schedule & Merit List of BFA on 08 July 2026
Counselling Schedule & Merit List of BPES on 08 July 2026
Counselling Schedule & Merit List of BVoc Fashion Design and
Garment Technology 
Counselling Schedule & Merit List of BBA, BCA, and B.Com on 06, 07 & 08 July 2026
Rmlau Course Fee’s Detials
Official Website
University contact us

Avadh University Merit List FAQ Section

1. RMLAU Merit List 2026 Kab Aayegi

Ans: RMLAU ने 04 जुलाई 2026 से मेरिट लिस्ट जारी करना शुरू कर दिया है, कुछ कोर्स की लिस्ट आ चुकी है और बाकी कोर्स की लिस्ट कोर्स वाइज आने वाले दिनों में जारी होगी।

⚡ Join Fast Update Channels

🎓 Awadh University WhatsApp Channel ✈️ Awadh University Telegram Channel 🔥 UP Sarkari Update WhatsApp Channel

✅ Latest Results • Admit Card • Sarkari Jobs • University Updates

2. RMLAU Merit List Kaise Check Kare

Ans: सामर्थ एडमिशन पोर्टल पर अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करके आप अपनी मेरिट पोजीशन चेक कर सकते हैं।

3. RMLAU Merit List me Correction Kaise Kare

Ans: अगर आपको अपनी डिटेल्स में कोई गलती लगती है, तो यूनिवर्सिटी के हेल्पलाइन नंबर या पोर्टल के ग्रीवांस ऑप्शन से करेक्शन के लिए अप्लाई करें।

4. RMLAU me Kaun Se Course Merit Base Par Hote Hai

Ans: ज्यादातर UG और PG कोर्स मेरिट बेस पर होते हैं, जबकि B.Ed, LLB और PhD जैसे कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम देना होता है।

5. RMLAU Merit List Login Nahi Ho Raha To Kya Kare

Ans: फॉरगेट पासवर्ड ऑप्शन से अपना पासवर्ड रीसेट कर लें या अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी में लॉगिन डिटेल्स चेक करें।

6. RMLAU Second Merit List Aayegi Ya Nahi

Ans: अगर पहली मेरिट लिस्ट में सीटें खाली रहती हैं, तो यूनिवर्सिटी आगे और मेरिट लिस्ट जारी करती है।

6a. Mere Course ki Merit List Abhi Nahi Aayi To Kya Kare

Ans: घबराने की जरूरत नहीं है, यूनिवर्सिटी सभी कोर्स की मेरिट लिस्ट एक साथ जारी नहीं कर रही, कोर्स वाइज अलग-अलग तारीखों पर लिस्ट जारी हो रही है, इसलिए पोर्टल पर नजर बनाए रखें।

About The Author 

Dharmandra Parihar

Hi, I’m Dharmandra, the Creator of This Website.
I Share All the Latest Updates Related to Dr. Rammanohar Lohia Avadh University (Rmlau) — Including Exam Forms, Results, Timetables, Admissions, and University Notices.
My Goal Is to Help Students Get Accurate and Timely Information About Every Academic Activity of the University.I Always Try to Keep the Content Simple, Useful, and 100% Verified — So That Every Student Can Easily Find What They Need Without Confusion

 

---Advertisement---

Leave a Comment