Rmlau MBA Admission 2026 : ऐसे करें आवेदन, Eligibility और Fees Details, Selection Process और जरूरी दस्तावेज

Rmlau
|
RMLAU MBA Admission

RMLAU MBA Admission 2026: अवध विश्वविद्यालय में MBA रजिअगर आप इस साल डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से MBA करके बिजनेस और कॉर्पोरेट मैनेजमेंट की दुनिया में अपना शानदार करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी खबर आ चुकी है। नए सेशन के लिए यूनिवर्सिटी कैंपस के Faculty of Commerce & Management विभाग में एडमिशन का प्रोसेस शुरू हो चुका है। आप लोगों को बता दें कि इस बार कैंपस की सीटों पर एडमिशन मुख्य रूप से CUET PG की काउंसलिंग के आधार पर लिया जा रहा है। हर साल बहुत से लोग सिर्फ इसलिए अच्छे कॉलेज में सीट पाने से चूक जाते हैं क्योंकि उन्हें सही काउंसलिंग प्रोसेस और सही फीस स्ट्रक्चर की जानकारी नहीं होती। कभी गलत स्पेशलाइजेशन चुनने से फॉर्म में एरर आ जाता है तो कभी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में गड़बड़ी के कारण सीट हाथ से निकल जाती है। अगर आप चाहते हैं कि बिना किसी रिजेक्शन या फीस पेमेंट की दिक्कत के आपका एडमिशन आसानी से हो जाए, तो इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक बिना छोड़े पूरा जरूर पढ़िए।

⚡ Join Fast Update Channels

🎓 Awadh University WhatsApp Channel ✈️ Awadh University Telegram Channel 🔥 UP Sarkari Update WhatsApp Channel

✅ Latest Results • Admit Card • Sarkari Jobs • University Updates

Rmlau MBA Admission Date

University Name अवध विश्वविद्यालय
Course Name Bsc Maths
Semester 1st
Admission Start Date 05/05/2026
Admission Last Date 31/05/2026
Registration Fee’s 100
Correction Window
Admission Session 2026-27
Article Admission
Official Website https://www.rmlau.ac.in/
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

RMLAU MBA Admission Form 2026 Kab Start Hoga

अवध विश्वविद्यालय द्वारा मैनेजमेंट कोर्सेज में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल 05 May से शुरू कर दिया गया है। यूनिवर्सिटी गाइडलाइन के अनुसार फॉर्म भरने की लास्ट डेट 31 May तय की गई है। आप लोगों को हमारी सबसे जरूरी सलाह यही है कि लास्ट डेट का इंतजार बिल्कुल भी न करें। आखिरी दिनों में ऑफिशल साइट पर अचानक ट्रैफिक बढ़ने के कारण सर्वर डाउन हो जाता है, जिससे फॉर्म पेंडिंग होने या पेमेंट फेल होने जैसी बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है। इसलिए समय रहते अपनी पूरी डिटेल्स चेक करके रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा कर लें।

RMLAU MBA Admission 2026 Application Fee Kitni Hai

MBA कोर्स का ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए विश्वविद्यालय ने फीस को दो अलग-अलग हिस्सों में तय किया है, जिसे आपको ऑनलाइन ही जमा करना होगा:

1. RMLAURN रजिस्ट्रेशन फीस (यह सभी के लिए जरूरी है):
यह बेसिक रजिस्ट्रेशन फीस है जो अवध विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले हर छात्र को देनी होगी, चाहे आप कैंपस के लिए फॉर्म भर रहे हों या किसी संबद्ध प्राइवेट कॉलेज के लिए।

  • General & OBC : Rs. 100/-
  • SC & ST : Rs. 100/-

2. मुख्य आवेदन शुल्क (केवल विश्वविद्यालय कैंपस के लिए):
अगर आप मुख्य विश्वविद्यालय कैंपस (University Campus) की सीटों के लिए अप्लाई कर रहे हैं, तो रजिस्ट्रेशन फीस के साथ यह आवेदन शुल्क अलग से देना होगा:

  • General & OBC : Rs. 1,000/-
  • SC & ST : Rs. 500/-

आप लोगों को ध्यान देना है कि जब तक इन दोनों फीस का ऑनलाइन पेमेंट सक्सेसफुल नहीं होगा, तब तक आपका फॉर्म पूरा नहीं माना जाएगा।

RMLAU MBA Me Kon Kon Se Course Hai

अवध विश्वविद्यालय का Faculty of Commerce & Management विभाग कॉर्पोरेट जगत की मांग के अनुसार कई बेहतरीन स्पेशलाइजेशन कोर्सेज ऑफर करता है। आप अपनी रुचि के अनुसार निम्नलिखित कोर्सेज चुन सकते हैं:

  • Master of Business Administration (M.B.A.) – Regular
  • M.B.A. in Finance & Control
  • M.B.A. in Agri. Business
  • M.B.A. in Hospitality Management
  • M.B.A. in Tourism Management

RMLAU MBA Admission 2026 Courses Fee Kitni Hai

विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस के लिए अलग-अलग MBA कोर्सेज की सालाना फीस (Per Annum Fee) और उपलब्ध सीटों का पूरा विवरण नीचे टेबल में दिया गया है:

⚡ Join Fast Update Channels

🎓 Awadh University WhatsApp Channel ✈️ Awadh University Telegram Channel 🔥 UP Sarkari Update WhatsApp Channel

✅ Latest Results • Admit Card • Sarkari Jobs • University Updates

Programme Seats Duration Fee in Rs. Per annum Eligibility
Master of Business Administration (M.B.A) * 60 02 Years

04 Semesters

32,850=00
Graduation in any discipline with 50% Marks for GEN/OBC and 45% Marks SC/ST
M.B.A. in Finance & Control 60 02 Years

04 Semesters

36,850=00
Graduation in any discipline with 50% Marks for GEN/OBC and 45% Marks SC/ST
M.B.A. in Agri. Business 60 02 Years

04 Semesters

36,850=00
Graduation in any discipline with 50% Marks for GEN/OBC and 45% Marks SC/ST
M.B.A. in Hospitality Management 60 02 Years

04 Semesters

26,850=00 Graduation in any discipline
M.B.A. in Tourism Management 60 02 Years

04 Semesters

26,850=00 Graduation in any discipline

आप लोगों को बता दें कि यह फीस वर्तमान ऑफिशियल नोटिस के अनुसार है। यदि यूनिवर्सिटी की तरफ से कोई अन्य अपडेट या बदलाव जारी होता है, तो उसे तुरंत यहाँ अपडेट कर दिया जाएगा।

RMLAU MBA Admission 2026 Eligibility Kya Hai

MBA के अलग-अलग स्पेशलाइजेशन कोर्सेज में एडमिशन के लिए आपको नीचे दी गई शैक्षणिक योग्यता को पूरा करना होगा:

M.B.A. (Regular) / Finance & Control / Agri. Business: इसके लिए आपने किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन (किसी भी स्ट्रीम में) पास किया हो। ग्रेजुएशन में General और OBC कैटेगरी के लोगों के लिए न्यूनतम 50% मार्क्स और SC/ST कैटेगरी के लोगों के लिए न्यूनतम 45% मार्क्स होना अनिवार्य है।

M.B.A. in Hospitality Management / Tourism Management: इसके लिए आपके पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है।

RMLAU MBA Admission Kaisa Hoga? Entrance Exam Ya Direct 12th Based Marks Se

  • आप लोगों के लिए यह जानना सबसे जरूरी है कि अवध विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस में MBA की सीटों पर एडमिशन मुख्य रूप से CUET PG की काउंसलिंग के आधार पर किया जाता है। जिन छात्रों ने CUET PG का एग्जाम दिया है, वे काउंसलिंग के जरिए कैंपस की चॉइस फिलिंग कर सकते हैं।
  • लेकिन यहाँ एक और जरूरी बात नोट कर लें; CUET PG की काउंसलिंग पूरी होने के बाद यदि कैंपस में सीटें खाली रह जाती हैं (Vacant Seats), तो यूनिवर्सिटी अपनी ऑफिशल साइट पर डायरेक्ट एडमिशन के लिए नया नोटिस जारी करती है, जिसमें बचे हुए छात्र अप्लाई करके सीधे प्रवेश पा सकते हैं।

RMLAU MBA Admission 2026 Ke Liye Required Documents

काउंसलिंग और ऑनलाइन सीट अलॉटमेंट के समय आपके पास इन सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स की ओरिजिनल फाइल होनी चाहिए, ताकि डॉक्यूमेंट रिजेक्शन की नौबत न आए:

  1. CUET PG Score Card & Admit Card
  2. Aadhar Card
  3. Class 10th Marksheet and Certificate
  4. Class 12th Marksheet and Certificate
  5. Graduation Marksheet (All Years/Semesters)
  6. Passport Size Photograph (Recent)
  7. Signature (Scanned)
  8. Caste Certificate (If Applicable)
  9. Income Certificate (For Scholarship)
  10. Transfer Certificate (TC) and Migration Certificate

RMLAU MBA Admission Karte Time Kya Dhayan Rakhe Ya Kya Problem Aa Sakti Hai

फॉर्म भरते समय और काउंसलिंग के दौरान छात्र अक्सर कुछ गंभीर गलतियाँ कर देते हैं जिससे उनका एडमिशन रुक जाता है। सबसे बड़ा इश्यू डॉक्यूमेंट रिजेक्शन का होता है; ध्यान रहे कि आपका जाति और आय प्रमाण पत्र बिल्कुल नया होना चाहिए, पुराना होने पर रिजर्वेशन का लाभ नहीं मिलता। दूसरी बड़ी समस्या एडमिशन कंफ्यूजन की है, छात्र बिना सोचे-समझे गलत स्पेशलाइजेशन लॉक कर देते हैं, जिसे बाद में बदलना नामुमकिन होता है। इसके अलावा पेमेंट फेलियर की दिक्कत भी आती है, सर्वर एरर के कारण पैसे कट जाते हैं पर सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड नहीं होता। ऐसी स्थिति में तुरंत दोबारा पेमेंट करने की गलती न करें, बल्कि यूनिवर्सिटी के हेल्पडेस्क पर संपर्क करें या 24 घंटे का इंतजार करें।

RMLAU MBA Admission Form Kaise Bhare

अवध विश्वविद्यालय में MBA का ऑनलाइन फॉर्म भरने और काउंसलिंग में भाग लेने की पूरी प्रोसेस नीचे स्टेप बाय स्टेप दी गई है:

    • सबसे पहले आपको अवध विश्वविद्यालय की ऑफिशल साइट पर जाना होगा। वहाँ होम पेज पर आपको एडमिशन 2026 के पोर्टल पर क्लिक करना है।
    • इसके बाद आपको प्री-रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर जाकर अपना RMLAURN नंबर जनरेट करना होगा, जिसके लिए आपको अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
    • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन फीस का पेमेंट करना होगा। फीस जमा होने के बाद आपका मुख्य एडमिशन फॉर्म ओपन होगा। अब आपको अपने CUET PG के मार्क्स, रोल नंबर, पर्सनल डिटेल्स और ग्रेजुएशन के मार्क्स को बहुत ही ध्यान से भरना है।
    • इसके बाद तय किए गए साइज में अपना फोटो, सिग्नेचर और मांगे गए डॉक्यूमेंट्स को अपलोड कर दें।
    • फॉर्म को फाइनल सबमिट करने से पहले एक बार ‘प्रीव्यू’ करके सब कुछ अच्छे से चेक कर लें और फिर सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
    • इसके बाद यूनिवर्सिटी द्वारा जारी की जाने वाली मेरिट लिस्ट या अलॉटमेंट लेटर का इंतजार करें और सीट मिलने पर तय समय में कैंपस जाकर अपना वेरिफिकेशन पूरा करवाएं।

Rmlau MBA Admission Official Link 2026

Admission Link Click Here
Download Admission Notice Click Now
Admission Helpline Number Click Now
Admission Brocher 2025-26 Detials Click Now
Admission Brocher 2025-26 Fees Click Now
Official Website
Whatsapp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Up Sarkari Update Join Now

RMLAU MBA Admission 2026 Se Jude Kuch Sawal Jawab

Q1. RMLAU MBA Online Form Bharne Ki Last Date Kya Hai?

Ans: अवध विश्वविद्यालय द्वारा जारी ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार ऑनलाइन फॉर्म भरने की लास्ट Date 31 May निर्धारित की गई है।

Q2. RMLAU MBA Main Campus Me Admission Kiske Based Par Hoga?

Ans: मुख्य कैंपस की सीटों पर एडमिशन मुख्य रूप से CUET PG की काउंसलिंग के आधार पर लिया जाता है।

Q3. Kya CUET PG Ke Bina RMLAU MBA Me Admission Mil Sakta Hai?

Ans: हाँ, CUET PG की काउंसलिंग खत्म होने के बाद यदि कैंपस में सीटें खाली रह जाती हैं, तो यूनिवर्सिटी बची हुई सीटों पर डायरेक्ट एडमिशन के लिए अलग से फॉर्म जारी करती है।

Q4. RMLAU MBA Finance & Control Course Ki Saalan Fees Kitni Hai?

Ans: मुख्य कैंपस में M.B.A. in Finance & Control कोर्स की फीस Rs. 36,850/- प्रति वर्ष निर्धारित की गई है।

Q5. Awadh University MBA Regular Course Me Kul Kitni Seats Upalabdh Hain?

Ans: अवध विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस में रेगुलर MBA कोर्स के लिए कुल 60 सीटें उपलब्ध हैं।

Q6. Kya Graduation Me 45% Marks Wale General Students Apply Kar Sakte Hain?

Ans: नहीं, रेगुलर MBA, Finance और Agri Business के लिए ग्रेजुएशन में जनरल और OBC के न्यूनतम 50% मार्क्स होना जरूरी है, 45% की छूट केवल SC/ST के लिए है।

Q7. RMLAURN Registration Fees Kitni Hai Aur Yeh Kisko Deni Hai?

Ans: यह पंजीकरण फीस Rs. 100/- है जो कि अवध विश्वविद्यालय के अंतर्गत फॉर्म भरने वाले सभी छात्रों के लिए पूरी तरह जरूरी है।

Q8. Form Me Fees Katne Par Agar Status Pending Dikhaye To Kya Kare?

Ans: यदि आपके अकाउंट से पैसे कट चुके हैं, तो तुरंत दोबारा पेमेंट न करें। कम से कम 24 से 48 घंटे तक पोर्टल के अपडेट होने का इंतजार करें या हेल्पडेस्क पर मेल करें।

About The Author 

Dharmandra Parihar

Hi, I’m Dharmandra, the Creator of This Website.
I Share All the Latest Updates Related to Dr. Rammanohar Lohia Avadh University (Rmlau) — Including Exam Forms, Results, Timetables, Admissions, and University Notices.
My Goal Is to Help Students Get Accurate and Timely Information About Every Academic Activity of the University.I Always Try to Keep the Content Simple, Useful, and 100% Verified — So That Every Student Can Easily Find What They Need Without Confusion

 

---Advertisement---

Leave a Comment