RMLAU BBA Admission : डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय यानी अवध विश्वविद्यालय से BBA करने का सपना देख रहे आप सभी के लिए बहुत जरूरी अपडेट आ चुकी है। अगर आप कॉर्पोरेट वर्ल्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं और बिजनेस मैनेजमेंट की बारीकियों को सीखना चाहते हैं, तो अवध विश्वविद्यालय का BBA कोर्स आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इस साल 2026 के सेशन के लिए एडमिशन का प्रोसेस शुरू हो चुका है, लेकिन हर साल हजारों लोग सिर्फ इसलिए बाहर हो जाते हैं क्योंकि वे फॉर्म भरते समय छोटी-छोटी गलतियाँ कर देते हैं। कभी डॉक्यूमेंट रिजेक्शन तो कभी पेमेंट फेल होने की वजह से उनका पूरा साल बर्बाद हो जाता है। इस आर्टिकल में हम आपको रजिस्ट्रेशन से लेकर कॉलेज अलॉटमेंट तक की पूरी जानकारी बहुत ही सरल भाषा में देने वाले हैं। अगर आप बिना किसी गड़बड़ी के अपना एडमिशन पक्का करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को शुरू से लेकर लास्ट तक ध्यान से पढ़िए, क्योंकि अधूरी जानकारी हमेशा नुकसानदेह साबित होती है।
अवध विश्वविद्यालय द्वारा नए सेशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने का प्रोसेस 05 May से शुरू कर दिया गया है। यूनिवर्सिटी ने फॉर्म भरने की लास्ट डेट 31 May तय की है। आप लोगों को इस बात का खास ध्यान रखना है कि लास्ट डेट का इंतजार बिल्कुल नहीं करना है। अक्सर देखा जाता है कि लास्ट के दिनों में ऑफिशल साइट पर हैवी ट्रैफिक होने के कारण सर्वर डाउन हो जाता है, जिससे पेमेंट फंसने या फॉर्म सबमिट न होने जैसी गंभीर समस्या सामने आती है। इसलिए समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें ताकि बाद में किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके। टाइम टेबल से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लिए यूनिवर्सिटी के नोटिस बोर्ड और हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स पर नजर बनाए रखें।
UGC Double Degrees Program Ek Sath 2 Degree Kaise Kare? Check Now
RMLAU BBA Admission 2026 Application Fee Kitni Hai
1. RMLAURN रजिस्ट्रेशन फीस (यह सभी के लिए जरूरी है):
यह रजिस्ट्रेशन फीस अवध विश्वविद्यालय से जुड़े सभी छात्रों को देनी होगी, चाहे आप कैंपस में एडमिशन लेना चाहते हों या किसी भी प्राइवेट/संबद्ध कॉलेज में।
General & OBC : Rs. 100/-
SC & ST : Rs. 100/-
2. मुख्य आवेदन शुल्क (केवल यूनिवर्सिटी कैंपस के लिए):
अगर आप अवध विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस (University Campus) में एडमिशन के लिए अप्लाई कर रहे हैं, तो आपको रजिस्ट्रेशन फीस के साथ यह आवेदन शुल्क अलग से देना होगा:
General & OBC : Rs. 1,000/-
SC & ST : Rs. 500/-
आप लोगों को इस बात का खास ध्यान रखना है कि कॉलेज और मुख्य कैंपस दोनों का फीस स्ट्रक्चर अलग होता है। जब तक आप इन दोनों फीस का ऑनलाइन पेमेंट सक्सेसफुल नहीं करेंगे, तब तक आपका फॉर्म पूरा नहीं माना जाएगा। फीस कटने के बाद फाइनल सबमिशन का प्रिंटआउट और पेमेंट रसीद डाउनलोड करके अपने पास जरूर रख लें क्योंकि काउंसलिंग और एडमिशन के समय इसके बिना आपको बहुत प्रॉब्लम आ सकती है।
RMLAU BBA Admission 2026 Courses Fee Kitni Hai
अवध यूनिवर्सिटी के न्यू कैंपस में संचालित होने वाले BBA कोर्स की सालाना फीस ₹32,850 निर्धारित की गई है। इस प्रोफेशनल कोर्स की 120 सीटों पर एडमिशन पूरी तरह से 12वीं के मार्क्स (Merit Based) पर सीधे किया जाएगा।
RMLAU BBA Admission 2026 Eligibility Kya Hai
BBA कोर्स में एडमिशन लेने के लिए आपको यूनिवर्सिटी द्वारा तय की गई कुछ बुनियादी योग्यताओं को पूरा करना होगा। सबसे पहली शर्त यह है कि आपने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से अपनी 12th की पढ़ाई पूरी की हो। 12th में आपके कम से कम 45% से 50% मार्क्स होना जरूरी है। रिजर्व्ड कैटेगरी (SC/ST) के लोगों के लिए नियमों के मुताबिक मार्क्स में 5% की छूट दी जाती है। अगर आप इस साल 12th के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, तब भी आप अपीयरिंग कैंडिडेट के रूप में फॉर्म भर सकते हैं, लेकिन काउंसलिंग के समय आपको अपनी ओरिजिनल मार्कशीट दिखानी होगी।
RMLAU BBA Admission Kaisa Hoga? Entrance Exam Ya Direct 12th Based Marks S
आप लोगों के मन में यह सवाल ज़रूर आ रहा होगा कि इस बार एडमिशन का पूरा प्रोसेस क्या होने वाला है। तो भाई, बात एकदम साफ है:
अवध विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस (IET) में संचालित होने वाले BBA कोर्स में एडमिशन पूरी तरह से 12th के मार्क्स के आधार पर (Merit Based) होगा।
इसके लिए अलग से कोई एंट्रेंस एग्जाम (प्रवेश परीक्षा) नहीं ली जाएगी। जैसा कि विभाग द्वारा तय किया गया है, इस बार BBA में कुल 120 सीटें हैं।
इन सीटों पर 12वीं की कट-ऑफ मेरिट लिस्ट के हिसाब से ही सीधे एडमिशन दिया जाएगा।
इस बार मेन कैंपस के लिए भी आपको किसी प्रवेश परीक्षा की टेंशन लेने की ज़रूरत नहीं है।
अगर आपके 12वीं में अच्छे नंबर हैं, तो मेरिट लिस्ट में नाम आते ही आपको आसानी से सीट मिल जाएगी। इसलिए लास्ट डेट से पहले समर्थ पोर्टल पर अपना फॉर्म ज़रूर भर दें!
RMLAU BBA Admission Ke Liye Kaun Kaun Document
Aadhar Card
Class 10th Marksheet and Certificate
Class 12th Marksheet and Certificate
Passport Size Photograph (Recent)
Signature (Scanned)
Caste Certificate (If Applicable)
Income Certificate (For Scholarship/Fee Waiver)
Domicile Certificate
Transfer Certificate (TC) and Character Certificate
Migration Certificate (For Other Boards)
Mobile Number/Email Id
RMLAU BBA Admission Karte Time Kya Dhayan Rakhe Ya Kya Problem Aa Sakti Hai
एडमिशन फॉर्म भरते समय आप लोग अक्सर कुछ ऐसी गलतियाँ कर देते हैं जिनकी वजह से बाद में भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
सबसे बड़ी समस्या डॉक्यूमेंट रिजेक्शन की होती है; लोग पुराना जाति या आय प्रमाण पत्र अपलोड कर देते हैं, जिससे उनका फॉर्म रिजेक्ट हो जाता है।
दूसरी बड़ी दिक्कत पेमेंट फेलियर की है, कई बार अकाउंट से पैसे कट जाते हैं पर साइट पर फॉर्म पेंडिंग दिखाता है।
ऐसी स्थिति में दोबारा तुरंत पेमेंट करने की गलती न करें, बल्कि 24 से 48 घंटे का इंतजार करें।
इसके अलावा अपने नाम, माता-पिता के नाम और डेट ऑफ़ बर्थ की स्पेलिंग को 10th की मार्कशीट से मिलाकर ही भरें, क्योंकि बाद में करेक्शन का मौका मिलना मुश्किल होता है।
RMLAU BBA Admission Form Kaise Bhare
अवध विश्वविद्यालय में BBA का ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आपको एक बेहद आसान और स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस को फॉलो करना होगा।
इस प्रोसेस को समझकर आप बिना किसी गलती के अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं:
सबसे पहले आपको अवध विश्वविद्यालय की ऑफिशल साइट पर जाना होगा।
वहाँ होम पेज पर आपको एडमिशन 2026 का लिंक दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपको प्री-रजिस्ट्रेशन फॉर फीस पेमेंट वाले ऑप्शन पर जाकर अपनी बेसिक डिटेल्स जैसे नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरकर रजिस्ट्रेशन कर लेना है।
रजिस्ट्रेशन नंबर मिलने के बाद आपको अपनी एप्लीकेशन फीस का ऑनलाइन पेमेंट करना होगा। पेमेंट सक्सेसफुल होने के बाद ही आपका मुख्य फॉर्म ओपन होगा।
अब आपको अपनी पर्सनल डिटेल्स, एड्रेस और अपनी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन जैसे 10th और 12th के मार्क्स को ध्यानपूर्वक भरना है।
इसके बाद अपने स्कैंड फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स को तय साइज में अपलोड कर दें। लास्ट में फॉर्म को फाइनल सबमिट करने से पहले एक बार पूरी डिटेल्स को अच्छी तरह चेक कर लें और फिर फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
इसके बाद यूनिवर्सिटी मेरिट लिस्ट या एंट्रेंस एग्जाम की डेट जारी करेगी, जिसके आधार पर आपको काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा।
Q1. RMLAU BBA Admission Form 2026 Bhasha Kya Hogi?
Ans: अवध विश्वविद्यालय में BBA का एंट्रेंस एग्जाम और कोर्स की पढ़ाई मुख्य रूप से इंग्लिश मीडियम में होती है, लेकिन फॉर्म भरते समय गाइडलाइन सरल हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में मिल जाती है।
Q2. RMLAU BBA Admission Form Ki Last Date Kya Hai?
Ans: अवध विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए ऑफिशल नोटिस के अनुसार ऑनलाइन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 31 May तय की गई है।
Q3. Kya 12th Result Se Pehle BBA Form Bhar Sakte Hai?
Ans: हाँ, अगर आपका 12th का रिजल्ट अभी जारी नहीं हुआ है, तो आप रिजल्ट अपीयरिंग ऑप्शन को चुनकर फॉर्म भर सकते हैं, लेकिन काउंसलिंग के समय मार्कशीट दिखाना जरूरी होगा।
Q4. RMLAU BBA Course Kitne Saal Ka Hota Hai?
Ans: अवध विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत BBA कोर्स की अवधि कुल 3 वर्ष की होती है, जो कि 6 सेमेस्टर में विभाजित होती है।
Q5. Form Me Payment Fail Hone Par Kya Kare?
Ans: अगर फॉर्म भरते समय आपके बैंक अकाउंट से पैसे कट गए हैं और फॉर्म पेंडिंग है, तो दोबारा तुरंत पेमेंट न करें। कम से कम 24 से 48 घंटे तक स्टेटस अपडेट होने का इंतजार करें।
Q6. Kya BBA Ke Sath Koi Dusra Degree Course Kar Sakte Hai?
Ans: हाँ, UGC के नए नियमों के तहत आप BBA के साथ कोई भी दूसरा डिग्री कोर्स कर सकते हैं, बशर्ते दोनों कोर्सेज के क्लास की टाइमिंग अलग-अलग होनी चाहिए।
Q7. RMLAU BBA Main Campus Ki Fees Kitni Hai?
Ans: अभी विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इस साल की नई फीस लिस्ट जारी नहीं की गई है। वर्तमान में पिछले साल के फीस स्ट्रक्चर के आधार पर ही एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है, जैसे ही नया अपडेट आएगा यहाँ जानकारी मिल जाएगी।
Q8. RMLAU BBA Admission Ke Liye Entrance Exam Hoga Ya Direct Admission?
Ans: अवध विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस में एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम के स्कोर के आधार पर होता है, जबकि कुछ संबद्ध कॉलेजों में खाली सीटों पर 12th के मार्क्स के आधार पर डायरेक्ट एडमिशन भी मिल जाता है।
Hi, I’m Dharmandra, the Creator of This Website. I Share All the Latest Updates Related to Dr. Rammanohar Lohia Avadh University (Rmlau) — Including Exam Forms, Results, Timetables, Admissions, and University Notices. My Goal Is to Help Students Get Accurate and Timely Information About Every Academic Activity of the University.I Always Try to Keep the Content Simple, Useful, and 100% Verified — So That Every Student Can Easily Find What They Need Without Confusion