WhatsApp Telegram

---Advertisement---

Rmlau BSc Maths Admission 2026 – कौन भर सकता है फॉर्म, फीस कितनी है, पूरी जानकारी यहाँ देखें

|
RMLAU Bsc Maths Admission

Rmlau BSc Maths Admission : अगर आपने 12वीं में गणित विषय से पढ़ाई की है और आगे भी आप Maths में पढ़ाई करना चाहते हैं, तो अवध विश्वविद्यालय (RMLAU), अयोध्या से BSc Maths करना आपके लिए एक अच्छा मौका है। यहाँ से BSc Maths करने के बाद इंजीनियरिंग, बैंकिंग, शिक्षा और रिसर्च जैसे कई क्षेत्रों में अपना भविष्य बनाया जा सकता है। अवध विश्वविद्यालय के सत्र 2026-27 के लिए BSc Maths का एडमिशन फॉर्म 1 मई 2026 के आसपास खुलने की उम्मीद है। बहुत से छात्र यह नहीं जानते कि एडमिशन के लिए क्या-क्या चाहिए, फीस कितनी लगेगी और कागज़ कौन-कौन से लगाने होंगे। इसलिए इस लेख में हमने सब कुछ आसान भाषा में समझाया है। एक ज़रूरी बात यह भी जान लें कि अवध विश्वविद्यालय में BSc Maths का एडमिशन मेरिट के हिसाब से होता है। यानी 12वीं में जितने अच्छे नंबर होंगे, मेरिट लिस्ट में उतनी जल्दी नाम आएगा। तो अगर आप सच में एडमिशन लेना चाहते हैं तो फॉर्म खुलते ही भर दें, देर बिल्कुल मत करें।

Rmlau BSc Maths Admission Date 2026

विवरण जानकारी
विश्वविद्यालय का नाम डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय (RMLAU), अयोध्या
कोर्स का नाम Bachelor of Science – Mathematics (BSc Maths) 1st Semester
एडमिशन सत्र 2026-27
एडमिशन शुरू होने की तारीख 1 मई 2026 (Expected)
एडमिशन बंद होने की तारीख
रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपये
फॉर्म फीस (सामान्य/OBC) 1,000 रुपये
फॉर्म फीस (SC/ST) 500 रुपये
आधिकारिक वेबसाइट rmlau.ac.in

RMLAU BSc Maths Admission 2026 Kab Shuru Honge

RMLAU में BSc Maths 1st Semester का एडमिशन फॉर्म हर साल अप्रैल के आखिर में या मई के पहले हफ्ते में खुलता है। सत्र 2026-27 के लिए 1 मई 2026 के आसपास फॉर्म शुरू होने की उम्मीद है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट rmlau.ac.in पर जैसे ही नोटिस आएगा, उसकी जानकारी वहाँ मिल जाएगी। अगर आप नहीं चाहते कि कोई ज़रूरी तारीख छूट जाए तो अभी हमारा WhatsApp और Telegram चैनल जॉइन कर लें। एडमिशन नोटिस आते ही सबसे पहले आपको वहाँ जानकारी मिलेगी। साथ ही अभी से अपने सारे कागज़ तैयार करके रख लें ताकि फॉर्म शुरू होते ही बिना देर किए भर सकें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

RMLAU BSc Maths Admission 2026 Ke Liye Eligibility Kya Hai

RMLAU में BSc Maths में दाखिला लेने के लिए नीचे दी गई शर्तें पूरी होनी चाहिए:

  • आप ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की हो।
  • 12वीं में गणित विषय होना ज़रूरी है।
  • BSc Maths में एडमिशन के लिए 12वीं कक्षा में भौतिक विज्ञान और गणित दोनों विषय होना अनिवार्य है।
  • 12वीं में कम से कम 36% नंबर होने चाहिए।
  • एडमिशन मेरिट के हिसाब से होता है, इसलिए जितने अच्छे नंबर होंगे मेरिट लिस्ट में उतनी जल्दी नाम आएगा।
  • उम्र की सीमा के बारे में विश्वविद्यालय का नोटिस आने पर उसे ज़रूर पढ़ें।

नई शिक्षा नीति 2020 के तहत अब आप BSc Maths के साथ-साथ एक और कोर्स भी कर सकते हैं जो दूरस्थ या ऑनलाइन हो। इसके अलावा अगर किसी कारण से पढ़ाई बीच में छूट जाए तो एक साल बाद सर्टिफिकेट, दो साल बाद डिप्लोमा और चार साल पूरे होने पर डिग्री मिलेगी।

RMLAU BSc Maths Course Fees Kitni Hai

RMLAU में BSc Maths की सालाना फीस लगभग 24,850 रुपये है। इसके ऊपर रजिस्ट्रेशन के लिए अलग से 100 रुपये देने होंगे। फॉर्म भरने की फीस सामान्य और OBC वर्ग के लिए 1,000 रुपये है जबकि SC/ST वर्ग के छात्रों के लिए यह 500 रुपये है। यह फीस सिर्फ विश्वविद्यालय कैम्पस के लिए है। संबद्ध कॉलेजों में फीस अलग हो सकती है।

यह फीस वर्ष 2025 के आधार पर बताई गई है। जैसे ही विश्वविद्यालय की तरफ से एडमिशन से जुड़ा नया नोटिस जारी होगा, यहाँ फीस अपडेट कर दी जाएगी।

RMLAU BSc Maths Admission Ke Liye Jaruri Document

BSc Maths Admission 2026 का फॉर्म भरते वक्त नीचे दिए गए कागज़ अपने पास तैयार रखें:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
  • 10वीं की मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट
  • 12वीं की मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट (अगर ओरिजिनल नहीं मिला तो प्रोविजनल सर्टिफिकेट भी चलेगा)
  • स्थानांतरण प्रमाण पत्र (TC) – अगर बोर्ड बदला हो जैसे CBSE से राज्य बोर्ड तो यह ज़रूर लगाएं
  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो (4 से 6 फोटो)
  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC वर्ग के लिए)
  • आय प्रमाण पत्र (अगर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करना हो)
  • आधार कार्ड या कोई दूसरा पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • प्रवेश परीक्षा का स्कोर कार्ड (अगर लागू हो)
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट (अगर दूसरे बोर्ड से आए हों)

RMLAU BSc Maths Admission Ki Important Point 

  • अवध विश्वविद्यालय BSc Maths में दाखिला लेते समय सबसे पहले यह जाँच लें कि आपकी 12वीं की मार्कशीट में भौतिक विज्ञान और गणित दोनों विषय हैं या नहीं।
  • इन दोनों विषयों के बिना BSc Maths में एडमिशन नहीं मिलेगा। फॉर्म में सारी जानकारी बिल्कुल सही भरें क्योंकि कोई भी गलत जानकारी फॉर्म रद्द करवा सकती है।
  • फॉर्म जमा होने के बाद उसकी रसीद ज़रूर अपने पास रखें। जब मेरिट लिस्ट में आपका नाम आ जाए तो बिना देर किए तय समय के अंदर कॉलेज जाएं, अपने कागज़ दिखाएं और फीस जमा करें।
  • अगर समय पर फीस नहीं भरी तो आपकी सीट किसी दूसरे छात्र को दे दी जाएगी।
  • फीस हमेशा ऑनलाइन ही भरें और पेमेंट होने के बाद उसका स्क्रीनशॉट या रसीद संभाल कर रखें।
  • जो छात्र किसी नज़दीकी संबद्ध कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं वे सीधे उस कॉलेज से भी संपर्क कर सकते हैं।

RMLAU BSc Maths Admission Counselling Date

RMLAU में BSc Maths की काउंसलिंग आमतौर पर 15 से 20 जुलाई के बीच होती है। अगर इस तारीख में कोई बदलाव हुआ तो उसकी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट और हमारे WhatsApp व Telegram चैनल पर दे दी जाएगी। काउंसलिंग के दिन अपने सभी असली कागज़ और उनकी फोटोकॉपी साथ लेकर जाएं।

RMLAU BSc Maths Admission Form Online Kaise Bhare

RMLAU BSc Maths Admission 2026 का ऑनलाइन फॉर्म भरना बहुत आसान है। नीचे दिए गए स्टेप्स एक-एक करके फॉलो करें:

  1. पहला कदम – वेबसाइट खोलें: RMLAU की एडमिशन वेबसाइट rmlauadm.samarth.edu.in खोलें।
  2. दूसरा कदम – नया रजिस्ट्रेशन करें: “New Registration” पर क्लिक करें, अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल डालें और OTP से पुष्टि करें।
  3. तीसरा कदम – लॉगिन करें: रजिस्ट्रेशन होने के बाद मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  4. चौथा कदम – कोर्स चुनें: BSc Maths कोर्स चुनें और अपना मनपसंद कॉलेज चुनें।
  5. पाँचवाँ कदम – जानकारी भरें: अपनी निजी और पढ़ाई से जुड़ी सारी जानकारी ध्यान से भरें। जो लिखें वो कागज़ों के मुताबिक ही हो।
  6. छठा कदम – कागज़ अपलोड करें: फोटो, हस्ताक्षर और बाकी ज़रूरी कागज़ स्कैन करके अपलोड करें।
  7. सातवाँ कदम – फीस जमा करें: ऑनलाइन पेमेंट करें – सामान्य/OBC के लिए 1,000 रुपये और SC/ST के लिए 500 रुपये।
  8. आठवाँ कदम – फॉर्म जमा करें: एक बार सब जाँचें फिर फॉर्म सबमिट कर दें।
  9. नौवाँ कदम – प्रिंट लें: जमा हुए फॉर्म का प्रिंट निकाल कर रख लें, कागज़ दिखाने के वक्त काम आएगा।

Rmlau BSc Maths Admission Direct Link 2026

Admission Form Click Here
Merit List Click Here
Awadh University Helpline Click Here
Join Our WhatsApp Channel Click Here
Join Our Telegram Channel Click Here
RMLAU Official Website Click Here
UP Sarkari Update Scholarship, Result, Job Update Click Here

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

1. RMLAU BSc Maths Admission 2026 Kab Shuru Honge?

उत्तर: RMLAU BSc Maths Admission 2026 के लिए फॉर्म 1 मई 2026 के आसपास शुरू होने की उम्मीद है। सही तारीख आते ही हमारे WhatsApp और Telegram चैनल पर जानकारी दे दी जाएगी।

2. RMLAU BSc Maths Admission Form Kaise Bhare?

उत्तर: सबसे पहले आप अवध विश्वविद्यालय के rmlauadm.samarth.edu.in पर जाएं, नया रजिस्ट्रेशन करें, लॉगिन करें, BSc Maths कोर्स चुनें, सारी जानकारी और कागज़ भरें, फीस ऑनलाइन जमा करें और फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट लें।

3. RMLAU BSc Maths Course Ki Fees Kitni Hai?

उत्तर: RMLAU में BSc Maths की सालाना फीस लगभग 24,850 रुपये है। रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपये और फॉर्म फीस सामान्य/OBC के लिए 1,000 रुपये तथा SC/ST के लिए 500 रुपये है। यह फीस 2025 के हिसाब से है।

4. RMLAU BSc Maths Admission Ke Liye Qualification Kya Hai?

उत्तर: BSc Maths में एडमिशन के लिए 12वीं में भौतिक विज्ञान और गणित दोनों विषय होना अनिवार्य है और कम से कम 36% नंबर होने चाहिए। एडमिशन मेरिट के आधार पर होता है।

5. RMLAU BSc Maths Admission Merit List Kab Aayegi?

उत्तर: फॉर्म भरने की आखिरी तारीख के कुछ दिन बाद विश्वविद्यालय मेरिट लिस्ट जारी करती है। यह लिस्ट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आती है। सही तारीख के लिए हमारा WhatsApp चैनल जॉइन करें।

6. RMLAU BSc Maths Admission Ke Liye Document Kya Chahiye?

उत्तर: 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, TC, चरित्र प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो), आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और माइग्रेशन सर्टिफिकेट (अगर बोर्ड बदला हो) ज़रूरी है।

7. RMLAU BSc Maths Admission Ka Form Kaun Bhar Sakta Hai?

उत्तर: जिस छात्र ने 12वीं में भौतिक विज्ञान और गणित दोनों विषयों के साथ कम से कम 36% नंबर पाए हों, वो RMLAU BSc Maths Admission 2026 का फॉर्म भर सकता है।

About The Author 

Dharmandra Parihar

Hi, I’m Dharmandra, the Creator of This Website.
I Share All the Latest Updates Related to Dr. Rammanohar Lohia Avadh University (Rmlau) — Including Exam Forms, Results, Timetables, Admissions, and University Notices.
My Goal Is to Help Students Get Accurate and Timely Information About Every Academic Activity of the University.I Always Try to Keep the Content Simple, Useful, and 100% Verified — So That Every Student Can Easily Find What They Need Without Confusion

 

---Advertisement---

Leave a Comment